फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   maut,poision,treatment

एक साथ जी न सकते तो हाथ थाम गले लगाई मौत

Fri, 13 May 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
maut,poision,treatment
उन्नाव। प्रेम प्रसंग में जहर खाने वाले रिश्ते के हमउम्र मामा-भांजी की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती ने कानपुर के हैलट में दम तोड़ दिया, जबकि हैलट से रेफर किए जाने के बाद रास्ते में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि युवती के शव का कानपुर में पोस्टमार्टम हुआ है।
असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक का पिछले चार साल से रिश्ते की भांजी से प्रेमप्रसंग चल रहा था। युवक दिल्ली में नौकरी करता था, युवती भी अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहती थी।
विज्ञापन

मामा-भांजी का रिश्ता होने से दोनों के परिवार उनके संबंधों के खिलाफ थे।
इस पर दोनों आठ मई को दिल्ली से लौटे और बुधवार 11 मई की दोपहर सदर कोतवाली के हुसैनगर व फलिखेड़ा गांव के पास रेलवे क्रासिंग के पास जहर खा लिया था। दोनों को गुरुवार तडक़े तीन बजे कानपुर हैलट रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में युवती की मौत हो गई, जबकि युवक को हैलट से लखनऊ रेफर किया गया और रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सदर कोतवाल ओपी राय ने बताया कि दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक दो बहनों के बीच इकलौता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed