{"_id":"627ff60a7be0ec41755a2699","slug":"maternity-death-in-nursing-home-uproar-unnao-news-knp696807088","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंगहोम में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला की प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। भीड़ देखकर स्टाफ पीछे के दरवाजे से भाग गया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर के ईदगाह पत्थर कालोनी निवासी रईश ने पत्नी समरीन (38) को गुरुवार दोपहर तीन बजे शुभि हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। रईश ने बताया कि ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। शुक्रवार देर शाम समरीन को सांस लेने में दिक्कत होने पर स्टाफ को समस्या बताई। नर्स ने समरीन को इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद उसकी हालत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। नाराज परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग नर्सिंग होम में जमा हो गए। ये देखकर कर्मी भाग गए। भर्ती चार मरीज भी वहां से निकल गए। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया पर वह उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने पति से तहरीर लेकर रात में ही अज्ञात डॉक्टर व नर्सिंग होम कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।