फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   married women found hanged

विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा

Wed, 04 May 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
married women found hanged
सविता का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव में विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर पांच घंटे तक हंगामा किया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही शव उठने दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मगरवारा चौकी क्षेत्र के जगतखेड़ा निवासी रामविलास ने एक साल पहले बेटी सविता (23) का विवाह चौरा गांव निवासी राहुल से किया था। मंगलवार को ससुराल में सविता का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। मृतका के पिता रामविलास व मां नन्हक्की ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे दामाद राहुल ने सविता के फांसी लगाने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो ससुराली भाग गए थे। बेटी सविता का शव फंदे से लटका देख मायके पक्ष के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने दहेज में दो लाख रुपये व बुलेट न देने पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे सीओ आशुतोष कुमार व कोतवाल ओपी राय ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो परिजन ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज करने और गिरफ्तारी के बाद ही शव उठने देने की बात पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भाई दीपू की तहरीर पर मृतका के पति राहुल, ससुर मिश्रीलाल, ननद शालू व चार अज्ञात लोगों पर दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ग्रामीणों में आत्महत्या की चर्चा
हंगामा कर रहे मायके पक्ष के बीच गांव के कुछ लोगों में चर्चा रही कि सोमवार को सविता की बड़ी बहन ममता के तीन वर्षीय बेटे आदर्श का मुंडन था। मुंडन में सविता को भी पहुंचना था पर राहुल उसे लेकर नहीं गया। इसी बात को लेकर सविता व राहुल में विवाद हुआ था। जिससे आहत होकर सविता ने फंदे से लटककर जान दे दी।

घटनास्थल पर सदर कोतवाल ओपी राय से जानकारी लेते सीओ सिटी  आशुतोष कुमार। संवाद

घटनास्थल पर सदर कोतवाल ओपी राय से जानकारी लेते सीओ सिटी आशुतोष कुमार। संवाद- फोटो : UNNAO

बेटी सविता की मौत पर बिलखती मां नन्हक्की व मौजूद अन्य परिजन। संवाद

बेटी सविता की मौत पर बिलखती मां नन्हक्की व मौजूद अन्य परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed