{"_id":"60b1218f0d7b1666b6737003","slug":"marriage-in-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में शादी: रिश्ता तय करने के बाद पिता ने बेटी के विवाह से किया था इनकार, समझौते के बाद हुए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में शादी: रिश्ता तय करने के बाद पिता ने बेटी के विवाह से किया था इनकार, समझौते के बाद हुए सात फेरे
Fri, 28 May 2021 11:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 May 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े की थाने में हुई शादी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के औरास में बेटी की शादी तय करने के बाद पिता ने उसे ससुराल में सुख न मिलने का आरोप लगाकर रिश्ता करने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को वर पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस के सामने हुई पंचायत में लड़की उसी लड़के के साथ जाने पर अड़ गई।
बाद में समझौता होने पर वर और वधू ने थाना परिसर में बने शिव मंदिर में एक-दूसरे को जयमाल डाल शादी रचा ली। रामपुर गढ़ौवा के मजरे लोधई गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने अपनी बेटी रूपा की शादी हरदोई के पाली थानाक्षेत्र के परेली गांव निवासी मूर्ति किशोर के बेटे सुब्रत पाठक के साथ तय की थी।
रिश्ता तय होने के बाद वधू पक्ष ने वर पक्ष के घर जाकर वरीक्षा भी कर दी थी। 14 मई को शादी का लग्न निकलने पर दोनों पक्षों ने शादी की तैयारियां चल रह थी। इसी बीच लड़की के पिता ने बेटी को ससुराल में सुख न मिलने का आरोप लगा कर रिश्ता करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को वर पक्ष के लोग औरास थाने पहुंचे और पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में हुई पंचायत में लड़की अपने होने वाले पति के साथ ही शादी करने के लिए अड़ गई। दोनो पक्षों में समझौता होने के बाद थाना परिसर में बने भोलेनाथ के मंदिर पर शादी रचा ली।