फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   March 11 Prisdiy school exams

11 मार्च से परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं

Sun, 22 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 22 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
March 11 Prisdiy school exams

उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा की कार्ययोजना तैयार करने के लिए बेसिक शिक्षा सचिव ने बीएसए को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इस बार नया सत्र एक अप्रैल से प्रारंभ होने से वार्षिक परीक्षाएं समय से पहले कराई जा रही हैं। वार्षिक परीक्षाएं मार्च में कराने के लिए साथ ही परीक्षा परिणाम भी इसी माह में घोषित किया गया है। इस नए कार्यक्रम के तहत 28 फरवरी तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा निर्मित मॉडल प्रशभनपत्रों के आधार पर प्रत्येक विद्यालय से प्रश्नपत्र तैयार कराया जाना है।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र तैयार होने के बाद 3 से 5 मार्च तक क्रियात्मक मूल्यांकन किया जाएगा और 6 से 10 मार्च तक वार्षिक गृह परीक्षाओं की व्यवस्था कराई जाएगी। 11 से 25 मार्च तक वार्षिक गृह परीक्षाओं का आयोजन एवं मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। 28 मार्च को परीक्षाफल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्षिक परीक्षाओं के बीच में कई छुट्टियां पड़ रही हैं इसलिए बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिन्हा ने बीएसए को आदेश दिए हैं कि उनके द्वारा तिथि को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed