फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Many doctors were absent during the inspection CMO

सीएमओ को निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर मिले अनुपस्थित

Fri, 09 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 09 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Many doctors were absent during the inspection CMO
उन्नाव। सीएमओ डॉ. गीता यादव ने गुरुवार को औरास पीएचसी व मियागंज सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनो स्वास्थ्य केंद्रों पर सात डॉक्टर अनुपस्थिति मिले। इतना ही नहीं कई संविदा कर्मचारी भी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


औरास पीएचसी केंद्र के लेबर रूम में गंदगी मिली। साथ ही वार्ड में पर्दे भी नहीं मिले। इस पर पीएचसी प्रभारी को फटकार लगाने के साथ ही शुक्रवार तक पर्दे डलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएमओ दोपहर बारह बजे औरास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। यहां उन्होंने सबसे पहले उपस्थित रजिस्टर देखा। इसमें संविदा पर तैनात चिकित्सक डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. शमीउद्दीन, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. नादिया मनीद के अलावा कर्मचारी रोहित अनुपस्थित रहे। इसके बाद वह सीधे प्रसव कक्ष में पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां गंदगी फैली हुई थी। साथ ही वार्ड में पर्दे नहीं पड़े थे। बेड पर तकिया नहीं थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और पीएचसी प्रभारी से शुक्रवार तक व्यवस्था दुुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इसके बाद वह मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। यहां स्वास्थ्य निरीक्षिका कलावती, मिथलेश कुमारी व मालती वर्मा, केके रमणी के अलावा डॉ. कमलजीत सलूजा, एलटी सुभाषचंद्र, ऑप्ट्रोमैट्रिस्ट एसपी सिंह, नेत्र परीक्षण अधिकारी उपासना द्विवेदी, रीतेश कुमार के साथ-साथ डॉ. शकील अहमद व डॉ. रूबी कुमारी गुप्ता अनुपस्थित मिले।


यहां भी लेबर रूम में गंदगी मिली। इतना ही नहीं बाथरूम भी गंदा था। इस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।

सीएमओ डॉ. गीता यादव ने बताया कि अनुपस्थित मिले डॉक्टरों का एक दिन का वेतन तथा संविदा कर्मियों का एक दिन का मानदेय काटा गया है। उन्होंने बताया कि यदि संविदा कर्मियों के रवैये में सुधार न हुआ तो उनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed