फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Manager of non-financed college teachers will face negligence

वित्तविहीन कालेज के शिक्षकों की लापरवाही भुगतेंगे प्रबंधक

Mon, 01 May 2017 12:15 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Mon, 01 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Manager of non-financed college teachers will face negligence
जीजीआईसी में मूल्यांकन करतीं शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में परीक्षकों की लापरवाही रुक नहीं रही है। डीआईओएस के सख्त तेवर के बाद भी चौथे दिन 653 परीक्षक व 28 डीएचई अनुपस्थित रहे। इससे मूल्यांकन कार्य बडे़ स्तर पर प्रभावित हो रहा है। वित्तविहीन कालेज के शिक्षकों की लापरवाही पर डीआईओएस ने कालेज की मान्यता रद्द करने के साथ ही राजकीय व एडेड कालेज के शिक्षकों का अप्रैल माह का वेतन रोकने की कार्रवाई करने की बात कही है। रविवार को 31860 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ।   

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के सख्त तेवरों के बाद भी मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की उपस्थित संख्या में लगातार कमी बनी है। रविवार को जीआईसी चमरौली में 219, जीआईसी शहर 111 व जीजीआईसी मोतीनगर में 323 परीक्षक अनुपस्थित रहे। वहीं 28 डीएचई भी नदारद मिले। परीक्षकों की लगातार अनुपस्थित मूल्यांकन व्यवस्था में परेशानियों का सबब बन रही है। मूल्यांकन को प्रभावित कर रहे परीक्षकों के खिलाफ डीआईओएस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में वित्तविहीन कालेज के शिक्षकों की अनुपस्थित पर कालेज की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की सूची तैयार हो रही हैं। वहीं राजकीय व सहायता प्राप्त कालेज के शिक्षकों का अप्रैल माह का वेतन रोकने की कार्रवाई लगभग पूरी की जा चुकी है। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन कार्य में हीलाहवाली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी। मान्यता रद्द करने के साथ ही शिक्षकों के वेतन कटौती जैसी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चौथे दिन जांची गई कॉपियां
मूल्यांकन केंद्र              परीक्षक संख्या          कांपी संख्या
जीआईसी शहर             258                    7268                          
जीआईसी चमरौली         302                     6248
जीजीआईसी मोतीनगर      438                    18444                 


वापस की जाएगी कॉपियां
जीजीआईसी में इंटर की कॉपियां जांची जा रही है। हिंदी, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के अलावा एग्रीकल्चर, गणित, वोकेशनल फूड्स व वोकेशनल लाइब्रेरी विषय की कॉपियां भी हैं। इन तीनों विषयों की करीब ढाई हजार कापियां हैं। परीक्षक के अभाव में अभी तक एक भी कॉपी जांची नहीं जा सकी है। डीआईओएस ने बताया कि जिन विषयों के परीक्षक नहीं हैं। वह कॉपियां बोर्ड कार्यालय को वापस कर दी जाएंगी। उप नियंत्रकों को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed