{"_id":"643c4392a2a7eec63e0193c7","slug":"man-found-hanged-unnao-news-c-12-1-183831-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक का फंदे से लटका मिला शव
Mon, 17 Apr 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। खड़वल गांव निवासी युवक का शव रविवार सुबह आसीवन थानाक्षेत्र के सुभान खेड़ा गांव में एक आम की बाग में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
औरास थानाक्षेत्र के खड़वल गांव निवासी राहुल यादव (28) करीब दो साल से एक वर्ग विशेष की युवती के साथ लखनऊ में लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। 15 दिन पहले राहुल उसी युवती के साथ आसीवन थानाक्षेत्र के सुभानखेड़ा गांव में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर आया था। चर्चा है कि शनिवार को वहां राहुल और युवती में विवाद हुआ। जिसमें बाद राहुल ने युवती को पीट दिया था। एंबुलेंस बुलाकर वह इलाज के लिए सीएचसी चली गई थी।
इससे नाराज राहुल रविवार को पास में ही आम की बाग पहुंचा और पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत से मां कमला बदहवास है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत की सूचना पर पिता लख्मीचंद यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
आसीवन एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिलने पर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने और परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि राहुल व युवती करीब दो साल से एक साथ रह रहे थे।