{"_id":"5eed0bf78ebc3e42cf7f2044","slug":"man-died-in-accident-in-lucknow-agra-express-way-unnao-news-knp5664795162","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः लख्रनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हादास, कार चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नावः लख्रनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हादास, कार चालक की मौत
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद बांगरमऊ कोतवाली में खड़ी कराई गई क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : UNNAO
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवखरी के पास गुरुवार देर रात सड़क घेरकर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से भिड़ गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के पास से मिले आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान की। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चालक को ट्रक समेत पुलिस ने कब्जे में लिया है।
बिहार प्रांत के जिला मुजफ्फरपुर थाना सथरा के ग्राम सुजावलपुर निवासी मोहम्मद एहसान अली (40) पुत्र नूर मोहम्मद कार चालक था। गुरुवार रात वह बिहार से कार लेकर कन्नौज जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवखरी के पास रात लगभग 2 बजे सड़क घेरकर खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई।
यूपीडा कर्मियों ने एक्सप्रेसवे पर मौजूद पुलिस बल की मदद से कार चालक एहसान अली को गंभीर हालत में सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड, पैनकार्ड के जरिए पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि ट्रक और चालक को कोतवाली लाया गया है। मृतक के परिजनों के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस के अनुसार हाल में ही कार चालक के पिता की भी मौत हुई है।