फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Make minorities aware about CAA

सीएए के बारे में अल्पसंख्यकों को करें जागरुक

Fri, 03 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Make minorities aware about CAA
नवाबगंज(उन्नाव)। जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है के यथार्थ को सिद्ध करते हुए आजाद भारत के प्रथम बलिदानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35 ए को पूर्ण रूप से समाप्त कर अखंड भारत की स्थापना की गई। अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि विवाद को सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने, तीन तलाक जैसी कुरीति को समाप्त कर मुस्लिम बहनों माताओं को उनका मौलिक अधिकार दिलाने का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं गृहमंत्री अमित शाह ने दृढ़ इच्छा के साथ पूरा करने का काम किया है। यह बातें यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने गुरुवार को सोहरामऊ, सरौती, रानीपुर, शेखपुर, आशाखेड़ा, बाबाखेड़ा, अजगैन, चमरौली तथा नवाबगंज सेक्टरों की हुई बैठक में कहा।
विज्ञापन

वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने वाला कानून है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, पूर्व जिला संयोजक भाजयुमो वाणीकांत द्विवेदी, कृपाशंकर दीक्षित, उमेश लोधी, सर्वेश सिंह, रवी सिंह, अनुज सिंह, अवधेश सिंह सेंगर, मुनई रावत व अनुज मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजगैन के बख्तूखेड़ा निवासी प्रवेश सिंह सिंडीकेट सदस्य जिला पंचायत के चाचा व समाजसेवी श्याम सिंह के निधन पर चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने उनके आवास पर पहुंच शोकाकुल परिजनों के बीच शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed