फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Make cent percent golden cards of beneficiaries: Kamlarani Varun

शत-प्रतिशत बनाए जाएं लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड : कमलरानी वरुण

Mon, 02 Mar 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Make cent percent golden cards of beneficiaries: Kamlarani Varun
जिला अस्पताल में संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक टीकाकरण अभियान का दीप जलाकर शुभारंभ करती प्रभारीमं? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आयुष्मान योजना के तहत बन रहे गोल्डन कार्डों की गति इस जिले में बहुत धीमी है। इससे लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसमें तेजी लाएं और कैंप लगाकर अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक व जापानी इंसेफेलाइटिस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करने आईं प्राविधिक शिक्षा व जिले की प्रभारी मंत्री कमलरानी वरुण ने यह निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासन का हर संभव प्रयास है कि सभी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। उन्हें बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण किया जाए। मरीजों का समुचित उपचार हो और जांच भी कराई जाए। इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण के लिए लोग अपने घर व आसपास की सफाई रखें। वातावरण स्वच्छ होगा तो युवक, बच्चे व महिलाएं स्वस्थ हाेंगे।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, जेई टीकाकरण अभियान व प्रत्येक रविवार को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण में शिथिलता न बरती जाए। सफाई व व्यक्तिगत स्वच्छता को अपनाकर 70 बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि स्वास्थ सेवाएं जनसामान्य को उपलब्ध हों इसके लिए निरंतर कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जाए। टीकाकरण के दौरान प्रतिरोध वाले अभिभावकों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संपर्क कर छूटे बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि 1 से 31 मार्च तक संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान चलाया जाएगा इसके अंतर्गत स्वच्छता, सफाई, मरीजों की जांच, उपचार, एंटीलार्वा छिड़काव, फॉगिंग व संचारी रोग से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। वहीं, जेई टीकाकरण अभियान चलाकर वैक्सीनेशन से छूटे बच्चों का टीकाकरण भी होगा।
इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, मोहान विधायक बृजेश रावत, एसपी विक्रांतवीर, एसीएमओ डॉ. आरके गौतम, डॉ. एके रावत, डॉ. तन्मय कक्कड़, डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह, जेआर सिंह, डॉ. विजय गुप्ता, सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट, जिला मलेरिया अधिकारी रमेशचंद्र यादव, प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ला, दिलीप कुमार भदौरिया, स्वास्थ एवं शिक्षाधिकारी लालबहादुर यादव, नीरज निगम उपस्थित रहे।
जिला अस्पताल में संचारी रोग अभियान के लिए बनाया गया मंच सही न देख डीएम रवींद्र कुमार नाराज हो गए। उन्होंने सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार से बजट की जानकारी ली। कहा कि दस हजार का बजट होने के बाद भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं। उन्होंने टेंट हाउस वाले का भुगतान न करने के निर्देश दिए।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ पर पहुंची जिले की प्रभारी मंत्री ने मंच पर सभी विधायकों को न देख नाराजगी जताई। सीएमओ से पूछा कि क्या निमंत्रण नहीं पहुंचाया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि सभी को बुलावा पत्र भेजा गया था। सीएमओ ने सांसद व सदर विधायक के दिल्ली होने की जानकारी अन्य विधायकों के न आने की वह जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed