{"_id":"6197976b5110094dc6060747","slug":"mahotsaw-unnao-news-knp6648154184","type":"story","status":"publish","title_hn":"151 मीटर तिरंगा लेकर निकाली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
151 मीटर तिरंगा लेकर निकाली यात्रा
विज्ञापन
आजादी अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकालते विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में लोग उमड़ पड़े। 151 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चल रहे लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष कर रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा और भारत माता के चित्र पर फूल चढ़ाकर आरती उतारी गई।
आजादी के 75वें वर्ष पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। आरएसएस के विभाग प्रचारक आलोक ने रामलीला मैदान से यात्रा को ध्वज दिखाकर रवाना किया। यात्रा की अगुवाई अमृत महोत्सव आयोजन समिति के जिला संयोजक विमल द्विवेदी ने की। गांधीनगर तिराहा पहुंचने पर व्यापारी राजेश शुक्ला, शरद शुक्ला के नेतृत्व में यात्रा का पूजन हुआ। कोतवाली गेट के पास भारत माता की प्रतिमा का पूजन किया गया। छोटा व बड़ा चौराहा पर महिलाओं ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। सब्जी मंडी में ठेलिया दुकानदारों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोग ‘भारत माता की जय, वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए हरदोई पुल
पहुंचे। यहां सदर विधायक पंकज गुप्ता व बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता ने यात्रा पर पुष्प वर्षा करने के साथ भारत माता की पूजा की। आवास विकास स्थित वृंदावन गार्डन पहुंची यात्रा का स्वागत किया। यहां रानी लक्ष्मीबाई व भारत माता की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण हुआ। संयोजक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम ब्लॉक वार 16 दिसंबर को विजय दिवस तक चलते रहेंगे। एक हजार कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को देशभक्ति के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र, आशीष, अजय त्रिवेदी, सत्येंद्र शुक्ला, अवधेश दीक्षित, बृजेश पांडेय, मनीष अवस्थी, धर्मेंद्र शुक्ला, शिवसेवक त्रिपाठी, शिवम आजाद, एसपी सिंह, साधना दीक्षित, ममता द्विवेदी, नीलम सिंह व क्षितिज शुक्ल शामिल रहे।