फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Grief-stricken over the deaths of his son and wife, a villager shoots himself dead

महोबा: बेटे व पत्नी की मौत के गम में डूबे ग्रामीण ने खुद को मारी गोली, मौत

Mon, 28 Sep 2026 01:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 28 Sep 2026 01:28 PM IST
सार

ग्रामीण परचून की दुकान चलाता था। बरातशाला में तमंचे से सीने में गोली मारी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन
Mahoba: Grief-stricken over the deaths of his son and wife, a villager shoots himself dead
मृतक की फाइल फोटो व घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना पनवाड़ी के किल्हौआ गांव में रविवार की रात ग्रामीण ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक बेटे व पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में रहता था और शराब का आदी हो गया था। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंच जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से तमंचा भी बरामद किया गया है। मृतक पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश की कर चुका था।
विज्ञापन


किल्हौआ निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जन राजपूत (55) गांव की बरातशाला के सामने ही गुमटी में परचून की दुकान किए था। बड़ा बेटा अनिल दिल्ली में परिवार समेत रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। उसके छोटे अविवाहित बेटे जीतू ने आठ साल पहले फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद पांच साल पहले पत्नी संतोषी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। बेटे और पत्नी की मौत के बाद से घर पर अकेला होने के चलते राजेंद्र परेशान रहता था। अक्सर वह बरातशाला में ही लेट जाता था। अवसाद में आकर उसने दो बार पहले जहर व फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी लेकिन तब वह बच गया था। देर रात उसने बरातशाला में खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण वहां से निकले तो राजेंद्र सिंह का खून से लथपथ शव देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पनवाड़ी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बारीकी से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए और तमंचा बरामद किया। मृतके बड़े भाई घनश्याम ने बताया कि पत्नी व बेटे की मौत के बाद से राजेंद्र अवसाद में रहते थे और शराब पीने लगे थे। उन्होंने बरातशाला में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उधर, अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि मृतक के भाई घनश्याम ने पुलिस को सूचना दी कि रज्जन अवसाद में रहते थे और अत्यधिक शराब का सेवन करते थे। उन्होंने बरातशाला में गोली मारकर आत्महत्या की है। सूचना पर पुलिस व फील्ड यूनिट ने जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि मृतक के बेटे और पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका है। इस कारण वह अवसाद में रहते थे। पूर्व में भी वह आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं। तहरीर प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed