फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   mahila samet 4 ke sav fande per latke mile

Unnao News: महिला सहित चार के फंदे से लटके मिले शव

Tue, 07 Feb 2023 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
mahila samet 4 ke sav fande per latke mile
उन्नाव/बांगरमऊ। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में महिला सहित चार के शव फंदे से लटके मिले। बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला गणेशगंज में घर में लगे जाल में फंदे से लटकी मिली महिला के मायके वालों ने हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के गणेशगंज मोहल्ला निवासी महेश गुप्ता की पत्नी मानसी उर्फ शैली (35) का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सोमवार सुबह परिजनों ने शव देख मायके वालों को घटना की जानकारी दी। सदर कोतवाली के गांव दोस्तीनगर निवासी पिता हरीकृष्ण गुप्ता व अन्य परिजन पहुंचे और पति सहित अन्य परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि बेटी का विवाह 10 जुलाई 2018 को महेश के साथ किया था। ससुराल वाले छह लाख रुपये की मांग कर बेटी मानसी को प्रताड़ित करते थे। परेशान होकर बेटी चार महीने से मायके थी। 27 जनवरी को पति महेश विदा कराकर ले जाने की बात कही थी। लेकिन नहीं आया। इस पर बेटा नीलेश उसे लेकर ससुराल गया था। वहां सास सरला ने बेटी की गोद से डेढ़ साल के बेटे गौरव को छीन लिया और मानसी धक्का देकर दरवाजे से बाहर कर दिया। मानसी गिड़गिड़ाती रही लेकिन दरवाजा नहीं खोला। इससे नाराज बेटी मानसी गणेशगंज मोहल्ले में बने दूसरे मकान का ताला तोड़कर अंदर चली गई। आरोप है कि पति ने मारपीट की और मौत होने पर शव फंदे से लटका दिया। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

--
महेश गुप्ता की थी यह दूसरी शादी
मृतका मानसी की मां आशा गुप्ता ने बताया कि आरोपी महेश की यह दूसरी शादी थी। इसके पहले साल 2013 में उन्नाव की ही रिंकी के साथ पहली शादी हुई थी। महेश की आदतों से परेशान होकर उसने संबंध विच्छेद कर लिया था। महेश पान मसाला की एजेंसी लिए हुए है। अब वह तीसरी शादी की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मौरावां। थानाक्षेत्र के बलदेव बक्शखेड़ा निवासी आशीष कुमार यादव (22) का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर एक पेड़ पर मफलर के फंदे से शव लटका मिला। चरवाहों ने शव देख सूचना परिजनों को दी। पिता ङ्क्षहदपाल और अन्य परिजन मौके पर पहुंचेे और शव को फंदे से उतार लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पिता ने बीमारी से मौत की बात कही है। जबकि ग्रामीणों में चर्चा है कि आशीष खेत में खड़ी फसल में पानी लगाने गया था। वहीं उसका शव फंदे से लटका मिला है। पिता के मुताबिक बेटा पढ़ाई नहीं करता था। वह खेती में हाथ बंटाता था। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत पर मां मंजू और अन्य परिजन बेहाल हैं। पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव उन्हें सौंप दिया। बाद में खेत के पास ही जलाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

--
मौरावां। थानाक्षेत्र की ग्रामसभा भवानीगंज के गांव गेंदखेड़ा निवासी नरेश गौतम की बेटी कोमल (20) का शव सोमवार सुबह घर के बरामदे में लगे छल्ले में दुपट्टे के फं दे से लटका मिला। परिजन सोकर उठे तो शव देख हैरान रह गए। कुछ ही देर में चीख पुकार मच गए। घर के अन्य परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आत्महत्या करने के पीछे का कारण परिजन नहीं बता पाए। पिता एसपी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनके मुताबिक बेटी ने कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। मृतका तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। बेेटी की मौत से मां रानी और अन्य परिजन बेहाल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि युवती का शव फंदे से लटका मिला है। मौत के पीछे का कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed