फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mahamrityunjaya Gayatri Mahayagya concludes with Purnahuti

पूर्णाहुति के साथ महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

Fri, 03 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mahamrityunjaya Gayatri Mahayagya concludes with Purnahuti
हसनगंज के मेहंदीखेड़ा में चल रहे पांच दिवसीय 51 कुंडीय महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ में मौजूद आच? - फोटो : UNNAO
हसनगंज(उन्नाव)। तहसील क्षेत्र के गांव मेहंदीखेड़ा में चल रहे पांच दिवसीय 51 कुंडीय महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इसमें हजारों लोगों ने नारियल से पूर्णाहुति के साथ बुराई छोड़ने का संकल्प लिया। यहां आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर अधिक भीड़ होने से यज्ञ को 44 पालियाें में संपन्न कराया गया। बैठने के लिए पूरी व्यवस्था पहले से ही कर ली गई थी। दोपहर तक यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों के कल्याण राष्ट्र संवर्धन, पर्यावरण संवर्धन के लिए आहूतियां डाली गईं। स्व. मालिक दादा की आत्मा की शांति के लिए महाकाल की आहुतियां प्रदान की गईं। देर शाम तक भंडारा चलता रहा। कलश पूजन में एलआईसी बांगरमऊ से शाखा प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव पहुंचे। संदेशवाहक रुचिका रामायणी ने कहा कि अपनी इच्छा को बलवती बनाएं।
विज्ञापन

अशोक अवस्थी का तिलक लगाकर संयोजक ने स्वागत किया। टोली नायक श्यामवीर सिंह ने पूर्णाहुति पर बोलते हुए कहा कि आज का आदमी अचित्य चिंतन से परेशान हैं, जो नहीं सोचना चाहिए। बिगड़ी व्यवस्था को गायत्री मंत्र ही सुधार सकता है। सभी लोग गायत्री मंत्र को जपें नहीं, बल्कि आत्मसात करें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मिश्रीलाल गुप्ता, पप्पू, प्रमोद रस्तोगी, रमेश, अमित पाल, नितिन, हर्षित, राजन, मनोज, अनुपम, विभुु, निशू, सुरेंद्र, मधु, संदीप, ज्ञानेंद्र, सत्यम, वीरेंद्र व नीलू गुप्ता उपस्थित रहे। संयोजक मुकेश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed