{"_id":"8c8433ae038dfa6a3f9d5df2581aff25","slug":"maa-sharda-spring-festival-celebrated-to-worship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शारदा की पूजा कर मनाया वसंतोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शारदा की पूजा कर मनाया वसंतोत्सव
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी जिले के कई शिक्षण संस्थानों में वसंत उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों पर उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आदर्श शिशु मंदिर में वसंतोत्सव पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मां सरस्वती के पूजन के बाद हवन में छात्र-छात्राओं व टीचरों ने आहुतियां डाली। हवन के बाद बच्चों की कला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में वैभवदीप ने प्रथम, श्लोक तिवारी द्वितीय व अंजली शुक्ला ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य हृदयनारायण श्रीवास्तव ने छात्रों को वसंतोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया। प्रबंधक शिवांक रमन भदौरिया ने स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। संचालन मनीष कुमार व विभा सिंह ने किया।
विज्ञापन
इसी तरह एसवीएम इंटर कॉलेज पूरननगर में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। बच्चों ने मां शारदा की पूजा-अर्चना कर बेहतर भविष्य की कामना की। प्रबंधक वेणुरंजन भदौरिया ने छात्र-छात्राओं को वसंतपंचमी की महत्ता बताई। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज एबी नगर में वसंतोत्सव कार्यक्रम व अभिभावक सम्मेलन मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन, पूजन व मां सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक डा. आराधना राज ने छात्र-छात्राओं को खेलोें के प्रति जागरूक करते हुए टीचरों से बच्चों को खेलों में प्रतिभाग कराने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खेल किट भी प्रदान की। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इसी तरह गंजमुरादाबाद के ग्राम हरईपुर स्थित शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल में वसंतोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राआें ने रंगारंग कार्यक्रम, नाटक आदि प्रस्तुत किए। बच्चों के देश भक्ति के गीत प्रस्तुत करने पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में बच्चों ने शहीद मंगल पांडेय के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, संतोष कुमार, संजय सिंह, अमृतांश, प्राची श्रीवास्तव, प्रतिभा देवी, सोनी सिंह, सीमा देवी और विक्रम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन