फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Looted the young man, tied his hands and feet, thrown into the bush

युवक से लूटपाट, हाथ, पैर बांधकर झाड़ी में फेंका

Thu, 30 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 30 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Looted the young man, tied his hands and feet, thrown into the bush
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहान-मलिहाबाद मार्ग पर मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने युवक को रोका और तमंचा लगाकर रुपये व बाइक लूट ली। विरोध पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और हाथ व पैर बांधकर झाड़ी में फेंक दिया। काफी देर बाद उधर से निकल रहे लोगों ने उसे झाड़ी से बाहर निकाला। तब उसने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। सीओ भी घटनास्थल पहुंचे और जांच की।

मोहान कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी दुर्गेश कुमार मंगलवार को बाइक से लखनऊ के मलिहाबाद निवासी बहनोई के घर गया था। रात करीब 10:30 बजे वह लौट रहा था। रास्ते में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मटररिया गांव के पास एक बाइक में सवार तीन बदमाश आए और ओवरटेक कर दुर्गेश को रोक लिया। रुकते ही दुर्गेश पर तमंचा तान दिया। वह कुछ समझ पाता तब तक लुटेरों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दुर्गेश की जेब में पड़े नौ 900 रुपये व बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने हाथ व पैर बांधकर झाड़ी में फेंक दिया। राहगीरों ने युवक की आवाज सुन उसे झाड़ियों से बाहर निकाला। पीड़ित ने एक राहगीर के मोबाइल से परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सीओ स्वतंत्र कुमार और कोतवाल भूपेंद्र कुमार राठी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। शक के आधार पर कुछ लोगों को चिह्नित किया है। जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास पहले भी हो चुकी है लूट
मोहान-मलिहाबाद मार्ग पर मटरिया गांव के पास 10 मार्च को कायमपुर निबरवारा निवासी शिव प्रसाद से लुटेरों ने 48,500 रुपये लूट लिए थे।       

21 मार्च को मोहान-मलिहाबाद रोड पर मटरिया के पास मोहान निवासी संजू सिंह के साथ 2800 रुपये व पल्सर बाइक की लूट हुई थी।
18 जनवरी को बैंक से निकालकर घर जा रहे सेवानिवृत्त टीचर शंभू रतन को मल्कादिम सराय मोड़ के पास बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा लगाकर 50 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed