{"_id":"82d42f4e5a5340d1ee4a1bdbe10f9997","slug":"loot-hindi-news-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को लहूलुहान कर बाइक और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ को लहूलुहान कर बाइक और मोबाइल लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। दिल्ली से आ रहे बहू-बेटे को लिवाने गए अधेड़ से मारपीट कर बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया। गंभीर रूप से घायल अधेड़ का कानपुर हैलट में इलाज चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि कोतवाली पुलिस चोरी का मामला बता रही है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मौहारीबाग निवासी श्रीकृष्ण लोधी का बेटा बालेंद्र कुमार दिल्ली में इंजीनियर है। शुक्रवार को बालेंद्र दिल्ली से लौट रहा था। तड़के करीब तीन बजे कैफियत एक्सप्रेस से लौट रहे बेटे को लिवाने के लिए श्रीकृष्ण बाइक से कचहरी रोड रेलवे क्रासिंग के पास खड़े थे।
विज्ञापन
इसी दौरान दो युवक पहुंचे और श्रीकृष्ण से चाभी मांगने लगे। उन्होंने इनकार किया तो दोनों ने जबरन चाभी और मोबाइल फोन छीन लिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और बाइक व मोबाइल लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
इसी दौरान स्टेशन से पैदल पहुंचे बेटे बालेंद्र कुमार ने पिता को लहूलुहान देखा तो 100 नंबर डायल कर पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी। करीब बीस मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के साले महेश सिंह व अन्य परिजन पहुंच गए। घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। उनका अभी कानपुर में इलाज चल रहा है।
पीड़ित के साले अधिवक्ता महेश सिंह लोधी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस लूट की इस घटना को चोरी बता रही है।