फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   loot

दो बाइकसवारों को लूटा, एक को ग्रामीणों ने दबोचा

Wed, 23 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 23 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
loot

बारासगवर (उन्नाव)। थानाक्षेत्र में ऊंचगांव के पास मंगलवार की शाम लुटेरों ने दो बाइकसवारों को लूट लिया। लूट का शिकार हुए लोगों ने फोन कर ग्रामीणों की सूचना दी तो ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। एक लुटेरे को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने लूट को घटना को संदिग्ध बताया है।

विज्ञापन


 थानाक्षेत्र के ब्रहमादीनखेड़ा थाना बारासगवर निवासी अनूप बाइक से अपनी भाभी को लेकर गांव जा रहे थे। ऊंचगांव से आगे आनंदिन पुलिया के पास हाथ में कुल्हाड़ी लिए युवकों ने अनूप की बाइक रोक ली और 2500 रुपये लूट लिए। इस दौरान ऊंचगांव चौराहे पर किराने की दुकान रखने वाले नकुल की बाइक उधर से गुजरी तो उन्हें रोककर 7500 रुपये लूट लिए। पीड़ितों ने अपने गांववालों को फोन पर मामले की सूचना दी। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों को आता देख चार युवक पास की महुआरी बाग में जा घुसे। लोगों के पीछा करने के दौरान एक युवक का सिर पेड़ से टकरा गया। इससे वह बेहोश हो गया। शेष तीन युवक भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने बेहोश युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम ऊंचगांव थाना बारा निवासी रामू बताया। पकड़े गए युवक पर थाने में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी ने लूट के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मेरी बाग में आरोप लगाने वाले लोग महिलाओं के साथ बैठे थे। जब मैने मना किया तो उल्टे मेरे ऊपर ही लूट का आरोप लगा दिया। थानाध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि अनूप और नकुल की ओर से प्रार्थनापत्र आए हैं। प्रथम दृष्टया मामला लूट का नहीं लग रहा है। आनन्दिन पुलिया के पास लोगों का जमावड़ा रहता है। पकड़ा गया व्यक्ति अक्सर लोगों को धमकाकर पैसा वसूली करता है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भीड़ की पिटाई से घायल रामू तिवारी को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed