फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Locks of eight committees were not opened, fertilizers were distributed in Auras for only half an hour

Unnao News: आठ समितियों के नहीं खुले ताले, औरास में सिर्फ आधे घंटे बांटी खाद

Fri, 12 Sep 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Locks of eight committees were not opened, fertilizers were distributed in Auras for only half an hour
औरास। क्षेत्र की आठ समितियों के गुरुवार को भी ताले नहीं खुले। औरास समिति में सिर्फ आधे घंटे खाद वितरण कर सचिव निकल गए। इससे सैकड़ों किसान मायूस होकर वापस लौटे। उधर, मवई समिति में किसानों के हंगामे के बीच पुलिस ने खाद वितरित कराई।
विज्ञापन

औरास की बछौली, रामपुर गढ़ौवा, दिपवल, शाहपुर तोंदा, सीमऊ, परसहरा व झब्बरा सहित आठ समितियों पर गुरुवार को ताला लटकता रहा। साधन सहकारी समिति औरास में खाद लेने पहुंचे किसानों में राजेश, अरविंद, अभिताभ, राजन, महेंद्र पाल व रजेपाल ने बताया कि सचिव ने सुबह अंगूठा लगवा दिया। खाद के लिए पैसा भी जमा करा लिए लेकिन वितरण मात्र आधे घंटे किया। इससे गिने चुने किसानों को ही खाद मिल सकी। इसके बाद समिति से चले गए।
विज्ञापन

किसानों ने बताया सुबह से खाद लेने के लिए लाइन में लगे थे। शाम को मायूसी हाथ लगी। किसानों ने आरोप लगाया कि बिचौलियों को खाद बेची जा रही है। सचिवों की मनमानी के चलते जान-बूझकर समितियों के ताले नहीं खोले जा रहे हैं। फसलें बर्बाद हो रही हैं। मवई पर खाद पुलिस की मौजूदगी में वितरण कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट दुकानों व समितियों में खाद वितरण की जांच
असोहा। सहायक विकास अधिकारी कृषि शिवकुमार सिंह ने चंदनखेड़ा, कालूखेड़ा व कांथा समितियों सहित प्राइवेट दुकानों पर भी जाकर खाद वितरण का जायजा लिया। बताया कि ब्लॉक में यूरिया, डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में है। किसानों से अपील करते हुए कहा कि जरूरतके अनुसार ही खाद लें। खाद का स्टाक न लगाएं। दुकानदारों को ई-पास मशीन से ही वितरण की हिदायत दी। संवाद

ग्रामीणों ने गांव में की गोदाम और दुकान बनवाने की मांग
बेहटामुजावर। तहसील क्षेत्र के आशायस निवासी अधिवक्ता अमित यादव ने धर्मेद्र, मो. फहीम, राजा, ऋषभ, रामनरेश, सूर्यांश दीक्षित आदि के साथ तहसील जाकर एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि उनका गांव विकास खंड गंजमुरादाबाद में आता है। साथ ही गांव के किसान साधन सहकारी समिति रुरी-सादिकपुर से संबद्ध हैं। इसकी दूरी 16 किमी है। इसकी वजह से गांव के 1200 किसान समिति के सदस्य नहीं बन पाते हैं। इसी कारण उन्हें खाद भी नहीं मिल पाती है। सभी ने एसडीएम से गांव में ही गोदाम और दुकान बनवाए जाने की मांग की। एसडीएम नवीन चंद्र ने समस्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने का आश्वासन दिया। संवाद


किसानों को खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराने की मांग
बांगरमऊ। सपा नेता शशांक शेखर शुक्ला ने खाद की कमी और उसकी कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि किसानों को खाद एवं कीटनाशक नहीं मिल पा रहा है। कहा कि जल्द किसानों को खाद और कीटनाशक दिलाया जाए। ऐसा न होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में यशोदा निषाद, रामनरेश यादव, सत्येंद्र यादव, शैलेंद्र पाल, प्रिंस यादव, काशिफ़ अंसारी, फहीम खान, अमित यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed