फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Living person marked as dead in ration card list.

Unnao News: जीवित को राशनकार्ड सूची में दिखा दिया मृत

Thu, 08 Oct 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Living person marked as dead in ration card list.
उन्नाव। राशनकार्ड में चढ़े युवक के नाम को सूची में मृत दर्शा दिया गया। जब युवक ने नया राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया तो इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने पूर्ति निरीक्षक को पत्र लिखकर इस त्रुटि को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

जवाहर नगर के सत्ती तालाब मोहल्ला निवासी अविरल शुक्ला ने बताया कि उनका पहले कभी कोई राशनकार्ड नहीं बना था और न ही उन्होंने पूर्व में इसके लिए कोई आवेदन किया था। हाल ही में उन्होंने नए राशनकार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की। तब उन्हें पता चला कि राशन कार्ड संख्या 215620395456 में उनका नाम दर्ज था। बाद में नई सूची में उसे मृत दर्शा दिया गया। बताया कि उसने कभी किसी अन्य राशनकार्ड में नाम शामिल नहीं कराया। मृत दर्शा देने से उनके नए राशनकार्ड के लिए आवेदन नहीं हो पा रहा है। पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed