{"_id":"6255c344a71a650bea150c82","slug":"lightning-slept-spent-the-night-walking-on-the-road-unnao-news-knp690865025","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ने नींद उड़ाई, सड़क पर टहल रात बिताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ने नींद उड़ाई, सड़क पर टहल रात बिताई
विज्ञापन
उन्नाव। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली आपूर्ति की व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। सोमवार रात ओवरलोड के कारण शहर में दो जगह बंच कंडक्टर फुंक गए। वहीं कानपुर-लखनऊ हाईवे पर एचटी लाइन का केबल बॉक्स फट गया। इसके कारण आधे शहर की बिजली करीब 11 घंटे गुल रही। हाल ये रहा कि इनवर्टर बोल गए और पंखा झलते और सड़कों पर टहले हुए लोगों ने रात बिताई। मंगलवार सुबह पानी न मिलने के कारण लोग परेशान रहे।
गर्मी में बिजली की खपत डेढ़ गुना बढ़ने से उपकेंद्रों के साथ लाइन पर लोड बढ़ गया है। सोमवार रात करीब 11:30 बजे शहर में रमन वाली गली में केबल का बंच कंडक्टर फुंक गया। इसके कारण इंदिरा नगर, पीडी नगर, कॉलेज रोड की बिजली गुल हो गई। पेट्रोलिंग टीम फाल्ट खोज रही थी तभी कुआं वाली गली में बंच कंडक्टर जल गया। इसी दौरान लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कान्हा उपवन के पास एचटी लाइन का केबल बॉक्स फट गया। इसके कारण आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इनवर्टर रात में ही दगा दे गए और लोग गर्मी में परेशान रहे। रात करीब 12:30 बजे कर्मियों ने फाल्ट ठीक करना शुरू किया। मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न होने से मंगलवार सुबह प्रभावित मोहल्लों में पानी का भी संकट रहा। लोगों को हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ी।
फीडर वर्तमान लोड दो माह पहले लोड
टाउन दो 210 एंपियर 110 एंपियर
पीडी नगर 195 एंपियर 105 एंपियर
जी स्कूल 190 एंपियर 90 एंपियर
गदनखेड़ा 202 एंपियर 100 एंपियर
दो जगह बंच कंडक्टर जल गए और हाईवे पर केबिल बॉक्स फट गया, इसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रात में ही जेई और लाइनमैन काम पर लग गए थे। सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस समय बिजली की खपत ज्यादा है। इससे फीडरों पर ओवरलोड है। - एससी शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत