{"_id":"3eb00f1d054038d3aedbb294535a54a5","slug":"lighted-daughters-name-in-fencing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवारबाजी में बेटियों ने रोशन किया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवारबाजी में बेटियों ने रोशन किया नाम
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल विभाग उप्र के नेतृत्व में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आईएएस डॉ. अनीता भटनागर जैन ने उन्नाव की दो छात्राओं को तलवार बाजी में पुरस्कृत किया।
प्रमुख सचिव खेल व युवा कल्याण उप्र शासन डॉ. अनीता भटनागर जैन ने राष्ट्रीय स्तर के अलग-अलग खेल के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, इसमें जिले के उन्नाव फैंसिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में सनडीसन इंटर कॉलेज में तलवार बाजी खेल का प्रशिक्षण कर रही राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी अंशिका व इशिका का पांच-पांच हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उन्नाव फैंसिंग संघ के सचिव शैलेश कुमार ने बताया कि छात्राओं को यह पुरस्कार आईएएस डॉ. अनीता भटनागर जैन ने उनके कौशल को देखते हुए दिया है।