फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   lelhpal suspended in bribe case

घूस लेने में लेखपाल निलंबित

Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
lelhpal suspended in bribe case
उन्नाव में नोटों की गड्डी हाथ में लिए बैठा लेखपाल अखिलेश, जिसका घूस लेते वीडियो वायरल हुआ है। - फोटो : UNNAO
हसनगंज (उन्नाव)। तहसील क्षेत्र के शाहपुर सिधौरा गांव में तैनात लेखपाल का भूमि के पट्टे के नाम पर 60 हजार रुपये घूस लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। मामले की जानकारी पर एसडीएम ने तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में लेखपाल अखिलेश मिश्रा बंद कमरे में मौजूद कुछ लोगों से रुपयों की बात करते दिख रहे हैं। एक बुजुर्ग व्यक्ति 20-20 हजार करके तीन बार में उन्हें 60 हजार रुपये देता है। वह रुपये देने की पुष्टि भी करता है। दो-दो मिनट के दो वीडियो वायरल होते ही एसडीएम रामदत्त राम ने शुक्रवार को तहसीलदार श्रीकृष्ण से जांच करने के लिए कहा।
विज्ञापन

वीडियो कुछ महीने पुराना होने की पुष्टि हुई। वीडियो में दिख रहे सभी लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। तहसीलदार ने रुपये देने वाले का पता लगाया लेकिन वह सामने नहीं आया। लेखपाल ने रुपये लेने की बात तो बताई लेकिन किस काम के रुपये लिए, इसकी सही जानकारी नहीं दे पाए। तहसीलदार ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट पर एसडीएम को दे दी। शुक्रवार देर शाम एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि वायरल वीडियो के अनुसार लेखपाल अखिलेश मिश्रा दोषी पाए गए हैं। इसी आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed