{"_id":"b64fb7f7dbb6b047eae98469ac459050","slug":"lekhpal-and-daroga-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता नापने गए लेखपाल और चौकी इंचार्ज पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता नापने गए लेखपाल और चौकी इंचार्ज पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज (उन्नाव)। रास्ता नापने गए लेखपाल और मोहान चौकी इंचार्ज पर कब्जा करने वालों ने ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। अचानक हमले से लेखपाल व चौकी इंचार्ज जान बचाकर भागे। बाद में चौकी इंचार्ज ने थाने पर फोन करके फोर्स मंगाई और उसके बाद एक युवक को गिरफ्तार किया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाक्षेत्र के नगर पंचायत मोहान पकरा निवासी अमर सिंह ने तहसील दिवस में शिकायत की थी कि मोहल्ले का मंगलू सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने की नियत से अवैध निर्माण करा रहा है। एसडीएम के आदेश के बाद क्षेत्रीय लेखपाल रामपाल, मोहान चौकी इंचार्ज जितेंद्र शुक्ला के साथ कब्जे वाले रास्ते की नाप करने गए थे। लेखपाल ने जैसे ही रास्ता नापना शुरू किया वैसे ही मंगलू के परिजन यह कहकर विरोध करने लगे कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक नाप नहीं कर सकते हैं।
इसी बात को लेकर लेखपाल व परिजनों में विवाद हो गया। इसी बीच मंगलू के परिजनों ने ईंट-पत्थर से लेखपाल व चौकी इंचार्ज पर हमला बोल दिया। यह देख लेखपाल व चौकी इंचार्ज को उल्टे पैर वहां से वापस लौटना पड़ा। गांव के बाहर जाकर चौकी इंचार्ज ने थाने पर मामले की सूचना देते हुए फोर्स बुलाई। इसके बाद पुलिस बल लेकर चौकी इंचार्ज गांव में गए और एक युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आए। लेखपाल रामपाल ने मंगलू पुत्र प्यारेलाल व संतोष पुत्र गंगाप्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।