फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Legislators met DM for road construction

सड़क निर्माण के लिए डीएम से मिले विधायक

Thu, 30 Jul 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 30 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Legislators met DM for road construction

उन्नाव। करोवन से परियर तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर सरोसी में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता की अगुवाई में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।

विज्ञापन


 डीएम के समक्ष ग्रामीणों का पक्ष रखते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस सड़क के निर्माण हेतु प्रस्ताव बनवाकर शासन को कई बार भेजा गया लेकिन पत्रावली को शासन स्वीकृत नहीं कर रहा है। इस संदर्भ में केंद्रीय ग्राम्य विकासमंत्री से मिलकर बात रखी गई तो उन्होंने प्रदेश सरकार को इस मार्ग को पीएमजीएसवाई में सम्मिलित करते हुए आगणन भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस पत्र पर भी शासन ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। बीते दिनों दोबारा केंद्रीय ग्राम्य विकासमंत्री से भेंटकर इसकी मांग रखी जा चुकी है। इसी बीच जन सहयोग से इस कार्य की शुरुआत की गई तो कुछ राजनैतिक विरोधियों ने कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा प्रकरण जानने के बाद व पत्रावली देखकर जिलाधिकारी व सदर विधायक पंकज गुप्ता के मध्य जनसहयोग से इस कार्य को कराए जाने की सहमति बनी। डीएम ने तत्काल इस कार्य को करवाने के लिए सदर विधायक को सहमति देते हुए मार्ग निर्माण हेतु प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed