फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Learning yoga with online studies

ऑनलाइन पढ़ाई के साथ सीख रहे योग

Sat, 25 Apr 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Learning yoga with online studies
परिषदीय स्कूलों में योगा की ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होने के बाद योगा की अलग अलग क्रियाओं का ऑनला - फोटो : UNNAO
उन्नाव। व्हाट्सएप ग्रुप से पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राएं योग भी सीख रहे हैं। महानिदेशक शिक्षा का निर्देश आने के बाद शिक्षकों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पढ़ाई के साथ छात्रों को योग भी सिखा रहे हैं। ऐसे में एक ओर जहां छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही है वहीं, योगाभ्यास कर शरीर भी स्वस्थ बनाया जा रहा है। ब्लॉक सफीपुर व सिकंदरपुर कर्ण की शिक्षिकाओं ने यह प्रयास शुरू किया है। जल्द ही इसे अन्य स्कूलों के शिक्षक व शिक्षिकाएं भी अमल में लाएंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्राें की पढ़ाई में बाधा न आए और उन्हें जो पढ़ाया गया उसे न भूले इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशक विजय किरन आनंद ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण की शिक्षिका रचना सिंह व सफीपुर ब्लॉक की शिक्षिका रेखा बेदी ने छात्रों को पढ़ाने का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के साथ बिछिया, नवाबगंज व बांगरमऊ ब्लॉक के करीब 50 शिक्षकों व अभिभावकों को जोड़कर योग शक्ति नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। योगाभ्यास कराने वाले शिक्षक शिक्षिकाएं रोजाना सुबह करीब आधे घंटे तक ऑनलाइन योगाभ्यास करते हैं। इसमें उसे ग्रुप से जुडे़ शिक्षक व अभिभावक योग कर रहे शिक्षिकों को देखकर उनके साथ योगाभ्यास में जुड़ जाते हैं। इससे उनका शरीर स्वस्थ होता है।
विज्ञापन

शिक्षिकाएं योगासन व प्राणायाम करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की भी वीडियो क्लिप बनाकर उसी ग्र्रुप पर डालते हैं ताकि योग कर रहे लोग गलतियों में सुधार कर सकें। योग ग्रुप में एक सप्ताह की कार्ययोजना तैयार कर उसी पर काम किया जाता है। इससे बच्चे, शिक्षक व अभिभावक शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। योगासन के बाद दोपहर में करीब दो घंटे विषयवार छात्रों को पढ़ाई कराई जाती है और होमवर्क दिया जा रहा है। यह होमवर्क दूसरे दिन देखा जाता है और कमियों में सुधार कराया जा रहा है। ग्रुप में अब तक रश्मि यादव, शिखा सक्सेना, हिमांशी यादव, अनीता, पूजा खन्ना, मंजूमूर्ति, पूजा अग्रवाल, आकांक्षा बाजपेयी, अनुपम शुक्ला, प्रीती सोनकर, पूजा जुड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed