फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Leader of Opposition told DM, it is wrong to use sticks

नेता प्रतिपक्ष ने डीएम से कहा, लाठी चलाना गलत

Tue, 19 Nov 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Leader of Opposition told DM, it is wrong to use sticks
उन्नाव। शंकरपुर सराय गांव में किसानों के साथ बैठक के बाद लखनऊ लौट रहे सपा नेता व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने रास्ते में डीएम और एसपी को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने डीएम से किसानों पर लाठी चलाने के कदम को गलत बताया। डीएम ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं किया। सपा नेता ने कहा कि किसानों के बदन पर लाठियों के निशान हकीकत बता रहे हैं।
विज्ञापन

सपा नेता अहमद हसन शंकरपुर सरांय गांव से निकले थे। तभी रास्ते में डीएम देवेंद्र पांडेय और एसपी एमपी वर्मा से उनकी मुलाकात हुई। सपा नेता ने डीएम से कहा कि शांति से हल निकल सकता था। किसानों पर लाठियां चलाना गलत है। महिलाओं से भी मारपीट की गई। डीएम ने लाठियां चलाने की घटना से इंकार करते हुए कहा कि किसानों के पथराव से एडीएम, एएसपी व सीओ सिटी घायल हुए हैं। सपा नेता ने डीएम व एसपी से कहा कि बीच का रास्ता निकाल कर समस्या हल करें। सपा नेता ने कहा कि वह भी कई जिले में एसपी रहे और शांति से बड़े मसले हल कराए। उन्होंने डीएम से कहा कि आप में बहुत पावर है। प्रशासन चाहे तो भूमि अधिग्रहण एक्ट के तहत किसानों की मांग पूरी कर सकता है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed