{"_id":"2882a3fde72d674ccf2f801a4faf67f6","slug":"launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दर्जन से ज्यादा विकास कार्यों का लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दर्जन से ज्यादा विकास कार्यों का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। विकासखंड सिकंदरपुर करन प्रांगण में आयोजित ब्लाक स्तरीय सपा सम्मेलन में विधायक ने दो दर्जन से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।
सम्मेलन में भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन जहां अधिकारी करते हैं वहीं पार्टी का जिम्मेदार कार्यकर्ता उन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करता है। लोगों को बिजली, पानी व सड़क की सुविधाएं तो मिल रही हैं साथ ही दवाई, शिक्षा एवं सिंचाई भी मुफ्त करने का काम भी प्रदेश सरकार ने किया है।
महिलाओं को समाजवादी पेंशन, किसान बीमा का धन पांच लाख करने का काम सूबे की सपा सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद को ट्रांसगंगा सिटी का एक ऐसा तोहफा दिया है जो विश्वस्तरीय शहरों का मुकाबला करने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व प्रमुख शिवाकांत शुक्ला, उदयराज यादव, फूलचन्द्र पासवान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, रामबहादुर सिंह, डॉ. बिंदेस्वरुप यादव, दिनेश सिंह, रामबहादुर सिंह, पप्पू मिश्रा, संजय यादव, जेके दीक्षित, प्रेमशंकर चौहान, मधुर अवस्थी आदि मौजूद रहे। विधायक ने ब्लाक सभागार में नवनिर्मित 25 विकास कार्यों का लोकार्पण कर कार्यों मेें तेजी लाने को कहा।
इन विकास कार्यों में आंटा में नाली खड़ंजा, सैदपुर में सीसी मार्ग, बंदहमीरपुर में नाली खड़ंजा, अचलगंज में इंटरलॉकिंग, पच्चोडा सराय में खड़ंजा सहित अन्य शामिल हैं।