फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Large Taxpayers will name public

बड़े करदाताओं के नाम होंगे सार्वजनिक

Thu, 22 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 22 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Large Taxpayers will name public
नगर पालिका उन्नाव ने वसूली का नया तरीका निकाला है। पालिका ऐसे बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करने जा रही है, जो कर नहीं देते हैं। इनके नाम लिखी होर्डिंग शहर के चार स्थानों पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के निवासियों पर नगर पालिका परिषद उन्नाव का लगभग दो करोड़ रुपये जलकर व गृहकर बकाया है। नगर पालिका द्वारा बकाएदारों को कर जमा करने के लिए कई बार नोटिस भी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


इसके बाद भी लोग टैक्स नहीं दे रहे हैं। अब नगर पालिका ऐसे बकाएदारों से वसूली का नया तरीका अपनाने जा रहा है। पालिका प्रशासन ऐसे लोगों के नाम सार्वजनिक करेगा जिन्होंने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बकाएदारों पर लाखों रुपये बकाया है। शहर के चार स्थानों पर होर्डिंग लगाकर इनका नाम सार्वजनिक किया जाएगा। ये चार स्थान हैं आवास विकास कालोनी, आईबीपी चौराहा, सदर तहसील और कलेक्ट्रेट। इन स्थानों पर बड़ी होर्डिंग लगाकर उनमें नगर पालिका के हाउस और वाटर टैक्स के बड़े बकाएदारों का नाम अंकित कराया जाएगा।

27 हैं बड़े बकाएदारों की संख्या
नगर पालिका परिषद ने 27 बडे़ बकाएदारों के नामों को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है। इनको नोटिस भी दी जा चुकी है। नाम सार्वजनिक होने के डर से छह लोगों ने कर जमा भी कर दिया है।

सुविधाएं देने के लिए लिया जाता है कर
नगर पालिका अपने क्षेत्र के निवासियों को कई सुविधाएं देती है। गलियों से लेकर नाली, नालियों की सफाई और स्वच्छ वाटर की सप्लाई कराना नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है। रात्रि के समय मुख्य मार्ग और गलियों के अंदर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था भी नगर पालिका कराता है। इन्हीं सुविधाओं के एवज में पालिका को क्षेत्रीय निवासियों से कर वसूलने का अधिकार प्राप्त है।

तीन लाख है शहर की आबादी
 नगर पालिका परिषद उन्नाव क्षेत्र में 29 वार्ड आते हैं। आबादी लगभग तीन लाख है। इतने वार्डों की सफाई व वहां पर स्वच्छ जलापूर्ति कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है।


वर्जन
नगर पालिका को गृह व जल कर न देने वाले बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। शहर में चार होडिंग लगाई जा रही है जिसमें इन बकाएदारों के नाम लिखे हाेंगे।    -  रामराज यादव, कर अधीक्षक, नगर पालिका परिषद उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed