फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kovid Hospital is not being sanitized

कोविड अस्पताल को नहीं कराया जा रहा सैनिटाइज

Mon, 10 Aug 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kovid Hospital is not being sanitized
बिछिया(उन्नाव)। कोविड अस्पताल में मरीजों के लगातार भर्ती होने के बाद भी उसे सैनिटाइज नहीं कराया जा रहा है। इससे मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर व साथ काम करने वाले स्टाफ में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। कहने को सफाई कर्मचारी भेज दिए गए हैं लेकिन आज भी मरीज अपना कमरा खुद साफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया को कोविड अस्पताल बनाया गया है। एंटीजन रैपिड किट से जांच शुरू होने के बाद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना मरीज डिस्चार्ज भी हो रहे हैं। उसके बाद भी अस्पताल प्रशासन बिल्डिंग को सैनिटाइज नहीं कर रहा है। इससे स्वस्थ होने वाले मरीजों के साथ वहां काम करने वाले स्टाफ को भी खतरा बना हुआ है। कोविड अस्पताल में कहने को चार सफाई कर्मी तैनात कर दिए गए हैं उसके बाद भी मरीजों को खुद ही झाड्ू लगानी पड़ रही है। स्थिति यह है कि जो मरीज विरोध करता है उसे लखनऊ भेज देने की धमकी दी जाती है। इसे वह अपनी समस्या भी नहीं बता सकता।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान ने बताया कि अस्पताल को सैनिटाइज कराया जाता है। कभी-कभार दिक्कत आ जाती है। मरीजों की ओर से कमरे की खुद सफाई की सवाल पर वह कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed