{"_id":"cc500151755170da5a54a4778a00b148","slug":"knock-in-kanpur-district-of-dengue-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में डेंगू की दस्तक से जिले में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में डेंगू की दस्तक से जिले में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर में डेंगू के रोगियों की संख्या और मौतों से जिले के लोगों में दहशत है। शहर में फैली गंदगी व जलभराव से संक्रामक रोग लगातार पांव पसार रहे हैं। इन दिनों जिला अस्पताल में बढ़ रही संक्रामक रोगियों की संख्या को देखते हुए डेंगू के दस्तक देने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
शहर में इन दिनों संक्रामक रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। आम दिनों में जिला अस्पताल में दर्जनों की संख्या में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या अब सैकड़ों में पहुंच चुकी है। सोमवार को यहां पहुंचने वाले संक्रामक रोगियों की संख्या तीन सौ को पार कर गई थी वहीं मंगलवार को भी सौ से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार इन मरीजों में भी वायरल होने से तेज बुखार व उल्टी-दस्त की शिकायत थी। इनमें से मंगलवार को जहां तीन तेज बुखार से पीड़ित मरीजों गोलू (12) पुत्र दर्शन निवासी माखी, निशू (42) पत्नी चंदन सिंह निवासी दहीचौकी व अनूप पुत्र रामस्वरूप निवासी रसूलपुर सोहरामऊ को भर्ती कर लिया गया। वहीं तीन मरीजों मुन्ना (60) गोकुल खेड़ा अचलगंज, स्वाती (50) पत्नी शिवराज निवासी गांधीनगर व अंशिका (15) पुत्री आदित्य निवासी हिरन नगर को डायरिया की शिकायत होने पर डाक्टरों ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी।
विज्ञापन