फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   kirana trader died in accident

बाइक की टक्कर से किराना व्यवसायी की मौत

Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
kirana trader died in accident
नवाबगंज। बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे किराना दुकानदार को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर में चोट आने से उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार नशे में था।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला गांधी नगर निवासी संतोष कुमार साहू (40) रविवार सुबह बाजार से दुकान का समान लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। पुलिस चौकी के पास सर्विस लेन पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में संतोष को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार साथी के साथ भाग गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक जेबी पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed