फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kiln worker dies due to dumper collision

Unnao News: डंपर की टक्कर से भट्ठा श्रमिक की मौत

Wed, 07 Jun 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kiln worker dies due to dumper collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहटा मुजावर। ईट-भट्ठे पर काम करने जा रहे श्रमिक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गोटपाली निवासी नेकराम (22) एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह काम पर निकला था। वह गांव के सामने आरएस चौराहे के पर संडीला मार्ग पहुंचा तभी तेज रफ्तार डंपर उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नेकराम का दो साल पहले विवाह हुआ था। मां रामबेटी, पत्नी लाली और अन्य परिजन बेहाल हैं। उसकी आठ माह की बेटी रूपा है। पिता खुशीलाल ने बेटे की हत्या का आरोप लगााया। लेकिन उन्होंने किसी से कोई दुश्मनी न होने की बात कही है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर की तलाश की जाएगी। पिता की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article