फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Khandi water reaching homes

घरों तक पहुंचा खांदी का पानी

Sun, 08 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 08 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Khandi water reaching homes
flooded crop - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 पुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नहर की पुरवा ब्रांच से निकली पैंथर माइनर बीते बुधवार की रात सुर्जापुर गांव के मजरे रतावर के पास कट गई थी। गुरुवार सुबह खेतों में पानी भरा देख ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने खांधी बाँधने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन के साथ-साथ सिंचाई विभाग से भी की। चार दिन बाद भी विभागीय अधिकारियों ने मौके पर जाना उचित नहीं समझा। शनिवार को लेखपाल शशिबिंदु व सिंचाई विभाग के  रनर रोहित ने मौके पर पहुंचकर बच्चों से खांदी बंधवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लगातार चार  दिनों से खांदी कटी होने से पानी गांव व घरों में घुसने लगा है। पानी भरने से ग्रामीणों को अब गांव से निकला तक मुश्किल हो रहा है।

ग्रामीणों में रोष, एसडीएम दे रहे आश्वासन
समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष है। खांदी कटने से गांव के शीतला मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ला, रामकुमार, गंगासेवक, सुरेश, विजय, अरविंद, संतोष, राकेश सहित अन्य किसानों की करीब 80 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इस बारे में एसडीएम राजमुनि यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को खांदी बांधने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed