फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Khandi kati, water filled in Akbarpur Daboli village

खांदी कटी, अकबरपुर दबौली गांव में भरा पानी

Fri, 27 Dec 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Khandi kati, water filled in Akbarpur Daboli village
हसनगंज के ढकवा जगदीशपुर गांव के पास खांदी कटने खेतों में भरा पानी। - फोटो : UNNAO
चकलवंशी (उन्नाव)। शारदा नहर उन्नाव ब्रांच की खांदी कटने से अकबरपुर दबौली गांव और खेतों में जलभराव हो गया। गांव में पानी भर जाने से ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारी को सूचना दी जो नहर विभाग के अवर अभियंता खांदी बांधने पहुंचे।
विज्ञापन

विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र से निकली शारदा नहर उन्नाव ब्रांच की खांदी कट गई। जिससे अकबरपुर दबौली गांव में रास्ते और घरों में पानी भर गया। गांव के सत्यनारायन, रामनारायन, सूरज, संतोष, रज्जन, विजयपाल, संजय कुमार, अतुल व शिवकुमार आदि करीब दो दर्जन ग्रामीण घरों में दुबककर रह गए हैं। नहर का पानी खड़ंजे से बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी भरने से ठंड और बढ़ गई है। हैंडपंप में पानी भरने के लिए पानी से होकर जाना पड़ रहा है। बाजार नहीं जा पा रहे हैं। करीब पांच वर्षों से नहर कट जाती है। नहर विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गांव के साथ खेतों में पानी भर गया। जिससे करीब 50 बीघे में खड़ी फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। अवर अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि खांदी मजदूरों से बंधवा दिया था। किसी अराजकतत्व ने फि र काट दिया है। फिर बंधवाया जा रहा है। ग्राम प्रधान उमेशचंद्र ने बताया कि कई बार पक्का नाला बनवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उधर, हसनगंज तहसील से निकली शारदा नहर की मोहान रजबहा की खांदी ढकवा जगदीशपुर के पास बुधवार रात कट गई। जिससे किसानों की 50 बीघा से अधिक खेती जलमग्न हो गई। किसानों में प्रदीप, लल्लू, केशाना, अयोध्या, गुड्डू व सुमन आदि ने बताया कि नहर की सफ ाई ठीक से नहीं हुई है। यदि सही से खुदाई हो जाती तो आज हम सभी किसानों की फ सल न डूबती। किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन मौके पर कोई भी विभागीय अधिकारी देखने तक नहीं आया। देर शाम तक खांदी से पानी खेतों में भरता रहा। ढकवा जगदीशपुर व सुल्तानापुर गांव के लगभग आधा सैकड़ा किसानों की फ सलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। उपजिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही खांदी बंधवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed