फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kesariya Parcham hoisted on five seats

पांच सीटों पर फहराया केसरिया परचम

Sat, 11 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 11 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kesariya Parcham hoisted on five seats
जश्न मनाते लाोग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मोदी का जादू मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला। जिले की कुल छह विधानसभा सीटों में से पांच में कमल खिला। जबकि बसपा को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। काउंटिंग पूरी होने के बाद रिटर्निंग आफीसरों ने नवनिर्वाचित विधायकों को प्रमाणपत्र दिए।

दही चौकी स्थित वेयरहाउस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल वोटों की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम की सील तोड़ी गई। फिर बूथवार काउंटिंग शुरू की गई। सुबह 10 बजे से ही परिणामों का रुझान आना शुरू हो गया। दोपहर 12.30 बजे के आसपास सदर विधानसभा का रिजल्ट घोषित हुआ। भाजपा उम्मीदवार पंकज गुप्ता को विजयी घोषित किया गया। पंकज गुप्ता को 119669 वोट मिले। उन्होंने सपा प्रत्याशी मनीषा दीपक को 46072 वोटों के अंतर से हराया। सफीपुर विधानसभा में जीत भाजपा प्रत्याशी बंबालाल दिवाकर के हाथ लगी।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा प्रत्याशी रामबरन कुरील पर 27236 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 83945 वोट मिले। बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में भी जीत का सेहरा भाजपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह सेंगर के सिर बंधा। उन्होंने सपा के बदलू खां को 28406 वोटों से हराया। कुलदीप को 87570 वोट प्राप्त हुए। मोहान विधानसभा में भाजपा के बृजेश रावत को सबसे ज्यादा लीड से चुनाव जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बृजेश को 104816 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राधेलाल रावत को 54095 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवंतनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ह्रदयनारायण दीक्षित विनर रहे। उन्होंने बसपा के शशांकशेखर सिंह को 53366 से हराया। दीक्षित को 103570 वोट मिले। हालांकि पुरवा में भाजपा उम्मीदवार राकेशचंद्र उत्तम लोधी को हार का सामना करना पड़ा। बसपा के अनिल सिंह ने राकेश को 26483 वोटों से पराजित किया। अनिल ने 97447 वोट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed