फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Keeping the fast of Karva Chauth, sought the long life of the husband

फोटो-30, 31

Mon, 25 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Keeping the fast of Karva Chauth, sought the long life of the husband
करवा चौथ का पूजन करती स्तुति द्विवेदी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। करवाचौथ का व्रत रखकर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की। चलनी की ओट से महिलाओं ने चांद का दर्शन किया। इसके बाद व्रत तोड़ा। इससे पहले पूरा दिन महिलाओं का करवाचौथ की तैयारियों में ही बीता।
विज्ञापन

पति की दीर्घायु की कामना के साथ मनाए जाने वाले करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। रविवार सुबह से ही अधिकांश महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। घर की दीवार या फर्श पर गेरु व हल्दी-चावल के घोल से करवा बनाएं। शंकर, पार्वती, गणेश और कार्तिकेय के चित्र बनाए। शाम को दही बड़ा, कढ़ी के अलावा पकवान भी बनाए।
विज्ञापन

सूर्य अस्त होते ही सुहागिन महिलाओं ने नए वस्त्राभूषण धारण कर सोलह श्रंगार किया। इसके बाद घर के आंगन व छत पर चंद्रोदय का इंतजार करने लगीं। देर शाम जैसे ही चंद्र देव के दर्शन हुए उनकी पूजा और चलनी की ओट से दर्शन किया। इसके बाद पति का आशीर्वाद लिया। विधिविधान से पूजन अर्चन करने के बाद महिलाओं ने जल पीकर व्रत तोड़ा। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव। करवा चौथ पूजन के लिए जहां एक तरफ गृहणियां दिनभर तैयारियों और श्रंगार और परिधान में व्यस्त रहीं वहीं सरकारी विभागों व निजी कार्यालयों में काम करने वाली तमाम महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा साथ ही मुस्तैदी से ड्ूयटी कर कर्तव्य निभाया।
विभिन्न सरकारी विभागों में काम करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं रहा। सबसे मुश्किलें महिला पुलिस कर्मियों के लिए रहीं। दिनभर भागदौड़, सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई और शाम को घर पहुंचकर कवरा चौथ की पूजा की।

उन्होंने अपने धर्म का पालन करने के साथ ही फर्ज को बखूबी निभाया। महिला पुलिस कर्मियों में मीनू सोलंकी ने बताया कि उनका यह पहला करवा चौथ है। उन्होंने सुबह से ही वृत रखा और ड्यूटी भी की। अर्चना देवी और अंशुला त्रिपाठी की भी अभी कुछ महीने पहले ही शादी हुई है। उन्होंने बताया कि करवा चौथ का पहला व्रत रखा। इसके बाद घर पहुंचकर चंद्रमा पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed