फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   karwai se bachne ke liye bandi ke din safai

Unnao News: बंदी में कार्रवाई से बचने को शुरू हुई टैंक की सफाई

Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
karwai se bachne ke liye bandi ke din safai
सोनिक। माघ मेले के दौरान टेनरियों व स्लाटरों में 24 दिन की बंदी रहेगी। इस दौरान कार्रवाई न हो, इसके लिए प्रबंधन ने मजदूरों के जरिए फैक्टरी के अंदर स्थापित टैंकों की सफाई शुरू कराई है।
विज्ञापन

माघ मेले के दौरान पहला शाही स्नान छह जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए 2 जनवरी की रात 12 बजे से टेनरियों व स्लाटरों को बंद करा दिया जाएगा। हालांकि बंदी हर साल होती है, लेकिन बीच में चोरी छिपे प्रबंधन द्वारा गंदा पानी बहाया जाता है। जांच में पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाती है। इसको देखते हुए इस बार टेनरियों व स्लाटर प्रबंधनों ने पहले से ही फैक्टरी के अंदर पानी स्टोर करने के लिए स्थापित टैंकों की सफाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में इन फैक्टरियों के पानी के शोधन के लिए दही चौकी व बंथर में दो सीईटीपी का संचालन हो रहा है। इसमें दही चौकी से 14 टेनरियां व एक डाग फूड फैक्टरी जुड़ी है। बंथर से 27 टेनरियां जुड़ी हैं। एक स्लाटर हाउस के मैनेजर नीरज त्रिवेदी ने बताया कि बंदी के दिनों में एक भी बूंद पानी का डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। यह लिखकर प्रशासन को दे दिया गया है। बंदी का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed