{"_id":"5c76e71ebdec22090f3fcfbc","slug":"kanpur-lucknow-railroad-on-high-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई अलर्ट पर कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई अलर्ट पर कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग
Thu, 28 Feb 2019 01:08 AM IST
संतोष भदौरिया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Published by: संतोष भदौरिया
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार रात आम्रपाली एक्सप्रेस में यात्रियों की चेकिंग करते आरपीएफ व जीआरपी के सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक व बुधवार को पाकिस्तान के पलटवार से एयरपोर्ट के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आरपीएफ हेडक्वार्टर से मैसेज होते ही आरपीएफ ने मॉडल रेलवे स्टेशन पर सादी वर्दी में सिपाही तैनात किए हैं। जो निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा गंगाब्रिज, छमकनाली, सरैंया रेलवे क्रासिंग, अजगैन, जैतीपुर रेलमार्ग की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11:30 बजे हेडक्वार्टर से ट्रेन व रेलमार्ग की सुरक्षा का हाई अलर्ट जारी किया गया। मैसेज मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी सक्रिय हो गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने देर रात कुछ सिपाहियों के साथ बैठक कर सुरक्षा की रणनीति बनाकर जिम्मेदारी तय की। इसके बाद आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान आम्रपाली एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस के यात्रियों के के अलावा प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के लगेज, रेल टिकट व परिचय पत्रों की जांच की गई। चेकिंग अभियान से यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बना। वहीं गंगाब्रिज, छमकनली से मगरवारा, अजगैन, जैतीपुर, कुसुंभी, रेलमार्ग की पेट्रोलिंग की गई। वहीं सूत्रों की मानें तो आईबी व एलआईयू की टीमें भी स्टेशन परिसर की निगरानी में सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि रेलवे स्टेशन के साथ ही रेलमार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा का हवाला देते हुए ज्यादा कुछ जानकारी देने से इन्कार किया।