फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   kalyani land repair process start

कल्याणी का कल्याण अखिर कब

Wed, 01 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
kalyani land repair process start
उन्नाव। कल्याणी नदी के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासन गंभीर है। मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर सीडीओ ने इसकी रूपरेखा तैयार की। तय किया गया कि हरदोई जिले की सीमा से नदी की सफाई शुरू होगी।
विज्ञापन

कल्याणी नदी के अस्तित्व के संकट पर अमर उजाला लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है। इसे संज्ञान में लेकर सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने नदी के उद्धार का बीड़ा उठाया है। मंगलवार को उन्होंने बांगरमऊ एसडीएम अंकित शुक्ला, सफीपुर एसडीएम रामसकल मौर्य, सिचाई विभाग के एक्सईएन दीपक यादव सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इसमें कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। तय किया गया कि नदी के जीर्णोद्धार का काम तीन चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण का काम हरदोई की सीमा से शुरू किया जाएगा। गंजमुरादाबाद और बांगरमऊ ब्लॉक क्षेत्र में 24 किमी लंबाई में नदी को साफ कराया जाएगा। इसके बाद सफीपुर, फतेहपुर चौरासी और सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक क्षेत्र में नदी की सफाई होगी। सिंचाई विभाग तकनीकी सहयोग करेगा, तहसील प्रशासन अतिक्रमण खाली कराएगा। ब्लॉक स्तर से मनरेगा के तहत काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगा काम
सफाई और अतिक्रमण हटाने का काम तीन चरणों में होगा। पहले चरण में बांगरमऊ तहसील का 24 किमी क्षेत्र लिया जाएगा। इसके बाद के दो चरणों में 20-20 किमी में काम होगा। सिंचाई विभाग, तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में ड्रोन सर्वे कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। मनरेगा व अन्य मदों से नदी को साफ कराया जाएगा।

आज से शुरू होगा ड्रोन सर्वे
सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिले में कल्याणी नदी की लंबाई करीब 65 किमी है। इसलिए तीन अलग-अलग फेज में अतिक्रमण हटाकर नदी को कब्जामुक्त करने व सफाई कराने का निर्णय लिया गया है। बुधवार से ड्रोन सर्वे के जरिये अतिक्रमण, झाड़ियां और कब्जे वाले स्थानों को चिह्नित कर उन्हें हटवाने का काम शुरू हो जाएगा। ब्लॉकवार डीपीआर बनाकर नदी का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed