फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   journey

गोमती, बरौनी, पुष्पक व आगरा इंटरसिटी का समय बदला

Wed, 02 Dec 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
journey
उन्नाव। सर्दी के मौसम में कोहरे की शुरुआत होने के साथ ही रेल प्रबंधन ने यात्री ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है। संचालन समय व सफर सुरक्षित बनाए रखने के उपायों पर जोर देना शुरू कर दिया है। पुष्पक, गोमती, आगरा इंटरसिटी व बरौनी ट्रेनों के समय में मामूली बदलाव किया गया है। ठहराव के समय में भी कमी की जा रही है।
विज्ञापन

ग्वालियर से चलकर बरौनी की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 04185 उन्नाव जंक्शन स्टेशन पर 19:28 बजे पहुंच कर 19:30 बजे रवाना होगी। अब तक यह 18:55 बजे आकर 18:57 बजे रवाना होती थी। बरौनी से चलकर ग्वालियर जाने वाली ट्रेन संख्या 04186 यहां 12:02 बजे पहुंच कर 12:04 बजे रवाना होगी। पूर्व में यह 12:57 बजे आकर 12:58 बजे रवाना होती थी। आगरा फोर्ट से चलकर लखनऊ जाने वाली 02180 सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अब 11:18 बजे आकर 11:20 बजे रवाना हो रही है। पहले यह 10:36 पर आकर 10:38 बजे रवाना होती थी। यह ट्रेेन लखनऊ से आगरा फोर्ट जाते समय 16:45 पर आकर 16:46 बजे रवाना होगी। पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से चलकर यहां 22:32 बजे पहुंच कर 22:34 बजे रवाना होने लगी है। अभी मुंबई से लखनऊ वापसी के समय की नई समय सारणी नहीं जारी हुई है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मेहंदी हसन ने बताया कि संबंधित ट्रेनों के समय में अस्थाई बदलाव किया गया है। एक दिसंबर से ट्रेनों के समय में बदलाव लागू किया जा चुका है। इसमें आगे और भी बदलाव किया जा सकता है। इसलिए ट्रेन से सफर करने वालों को इंटरनेट पर समय सारणी देखते रहना चाहिए। उसे लगातार अपडेट किया जाता रहता है। ट्रेनों की वर्तमान समय सारणी इंटरनेट के माध्यम से ही बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed