फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   jholaachhaap ke ilaaj se gaee maasoom kee jaan By treating the lives of innocent jholachap

झोलाछाप के इलाज से फिर गई मासूम की जान

Wed, 07 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 07 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थानाक्षेत्र के मैनीभावाखेड़ा गांव निवासी श्रीपाल के  पुत्र आकाश (छह) के  चेहरे पर तीन दिन पहले लाल दाने निकले थे। चेहरे में जलन होने पर मां बच्चे को पड़ोसी गांव जमालनगर में एक झोलाछाप को दिखाने ले गई। मां श्रीमती ने बताया कि झोलाछाप ने बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया। 

कुछ दवाएं देकर जल्द आराम मिलने की बात कही। सोमवार को बच्चे के शरीर में सूजन आ गई। देर रात हालत बिगड़ने पर मंगलवार की सुबह उसे पीएचसी औरास ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मां ने झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत का आरोप लगाया है।  बेटे आकाश की मौत से माता-पिता बदहवास हो गए।
विज्ञापन


जिले में करीब एक पखवारे के अंतराल में झोलाछाप के इलाज से मौत की यह तीसरी घटना है। इससे पहले आसीवन में झोलाछाप के इलाज से 11 वर्षीय रागिनी की आंख की रोशनी चली गई थी। कानपुर के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले सफीपुर में झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत हो गई थी। झोलाछाप के बढ़ते मकड़जाल पर स्वास्थ्य महकमा आंखें बंद किए है। सीएमओ डा. भूपेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने  झोलाछापों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की बात कही है।


उन्होंने औरास में बच्चे की मौत की जानकारी से इंकार किया है। इनका कहना है कि कोई शिकायत आती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसओ औरास जितेंद्र सिंह ने भी घटना की जानकारी न होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed