फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   jd check chc

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने सुविधाओं का जाना हाल

Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
jd check chc
नवाबगंज। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंड्स (एनक्यूएएस) लखनऊ मंडल के संयुक्त निदेशक ने शनिवार को तीन सदस्यीय टीम के साथ सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

आगामी नौ व 10 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य टीम सीएचसी का निरीक्षण करेगी। इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। शनिवार को संयुक्त निदेशक डॉ. बीके वर्मा टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। टीम में शामिल डॉ. सीमा निगार व डॉ. दिलीप जयसवाल के साथ गुणवत्ता को परखा। संयुक्त निदेशक ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी, फार्मेसी कक्ष, सामान्य प्रशासन और सहयोगी सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। जिसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजी जानी है।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने वार्डो में निरीक्षण के दौरान डिमांड /स्टॉक रजिस्टर को भी चेक किया। वही ऑपरेशन थियेटर का भी जायजा लिया। लगभग पांच घंटे तक चले निरीक्षण के बाद टीम लौट गई। संयुक्त निदेशक के मुताबिक, निरीक्षण में केंद्रीय टीम को सब बेहतर मिलेगा तो सीएचसी को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड का प्रमाणपत्र मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बेड पर दो मरीज भर्ती
पाटन। सुमेरपुर पीएचसी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इनमें हीटस्ट्रोक और डायरिया के मरीज अधिक हैं। शनिवार को अस्पताल में एक साथ करीब डेढ़ दर्जन मरीजों को भर्ती करना पड़ा। बेड कम पड़ जाने के कारण एक-एक बेड पर दो बच्चों को जगह देनी पड़ी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कृष्ण ने बताया कि अस्पताल में बेड सीमित हैं लेकिन उपचार सभी को दिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed