फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jansahyogi Inter College Amavat will be improved with Project Alankar Scheme

Auraiya News: प्रोजेक्ट अलंकार योजना से संवरेगा जनसहयोगी इंटर कॉलेज अमावता

Sat, 30 Sep 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jansahyogi Inter College Amavat will be improved with Project Alankar Scheme
औरैया। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शासन स्तर से माध्यमिक स्कूलों को संवारा जाना है। जिले स्तर पर 15 स्कूलों की ओर से किए गए आवेदन में अमावता स्थित श्री जनसहयोगी इंटर कॉलेज खरा उतरा है।
विज्ञापन

जिले के एकमात्र स्कूल का कायाकल्प कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। संस्तुति मिलते ही यहां लाखों रुपये की लागत से कायाकल्प का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 15 स्कूलों की ओर से प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को आवेदन किए गए। शासन स्तर से निर्धारित किए गए मानकों में ही 14 स्कूल बाहर हो गए। इन मानकों में छात्र संख्या, विद्यालय के स्थापना का सत्र समेत कई बिंदु शामिल रहे। जिन्हें पूरा न करने वाले स्कूलों को योजना से बाहर कर दिया गया। वहीं चयनित हुए जिले के एकमात्र स्कूल अमावता स्थित श्री जनसहयोगी इंटर कॉलेज को जिले स्तर पर चयनित किया गया है। विद्यालय की ओर से 40 लाख रुपये के बजट का लेखाजोखा आवेदन के साथ दिया गया है। इसमें विद्यालय की ओर से 25 प्रतिशत धन खर्च किया जाएगा। जबकि शासन से 75 फीसदी धनराशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रिंसिपल डा. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मिले बजट से कक्ष, प्रसाधन, प्रयोगशाला समेत बच्चों के लिए जरूरी इंतजाम पुख्ता किए जाएंगे। व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। अमावता क्षेत्र में जनसहयोगी इंटर कॉलेज शिक्षा का बड़ा केंद्र बनेगा।

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत अमावता का जनसहयोगी इंटर कॉलेज चुना गया है। अन्य स्कूल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। कायाकल्प को लेकर शासन को एकमात्र स्कूल का प्रस्ताव भेजा गया है। संस्तुति मिलने के बाद जारी हुए बजट से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। -एसपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed