{"_id":"2069de35fce7a74bf8156bb7eded67fb","slug":"jam-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 घंटे जाम में फंसकर तड़प उठे राहगीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 घंटे जाम में फंसकर तड़प उठे राहगीर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 22 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते बुधवार रात ट्रैक्टर से टक्कर के बाद सिलेंडर लदा ट्रक पलटने से जाम लग गया। 16 घंटे के जाम में फंसकर राहगीर तड़प उठे।
विज्ञापन
42.6 डिग्री सेल्सियस के तापमान और चारों तरफ धुंध बनकर छाई धूल ने राहगीरों को तड़पा दिया। जाम की समस्या ट्रक तक सीमित रहती तो भी ठीक थी लेकिन एनएचएआई द्वारा लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाला रास्ता ब्लाक कर देने, बाईपास तिराहा पर ट्रक के खराब हो जाने व वाहन सवारों द्वारा विपरीत दिशा से वाहनों को निकालने से हालात इस कदर खराब हो गए कि एक किमी की दूरी तय करने में राहगीरों को एक घंटे का वक्त लग गया।
विज्ञापन
ट्रक पलटने की सूचना पर पहुंची पुलिस यातायात सामान्य करने में ही जुटी रही। सुबह करीब छह बजे काफी मशक्कत के बाद ट्रक को मौके से हटाया जा सका। लेकिन इसके बाद उलझा यातायात शाम तक सामान्य नहीं हो सका।
विज्ञापन