फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Inspector woman died in a road accident

सड़क हादसे में महिला दरोगा की जान गई

Tue, 02 Feb 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 02 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Inspector woman died in a road accident
सीतापुर की निवासी और कानपुर शहर कोतवाली में तैनात दरोगा सुषमा वर्मा की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह विधानसभा की सुरक्षा ड्यूटी पर स्कूटी से लखनऊ जा रही थीं। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से उनकी जान चली गई। 
विज्ञापन


कानपुर शहर कोतवाली की एसआई सुषमा वर्मा सोमवार सुबह 11 बजे लखनऊ जा रहीं थीं। अजगैन थाना क्षेत्र में पेट्रोलपंप के पास गिट्टी लदा डंपर पलटा पड़ा था। वह इसी के बगल से निकलने का प्रयास कर रहीं थीं कि पीछे से ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। लोगों ने गंभीर रूप से घायल दरोगा को उठाकर पुलिस को सूचना दी। उधर से निकल रहे लखनऊ के हुसैनगंज निवासी इमरान खां ने फोन करके 108 एंबुलेंस बुलाई। हाईवे पर एक तरफ जाम लगा होने से एंबुलेंस का ईएमटी घायल दरोगा को नवाबगंज सीएचसी ले गया। यहां मरहम-पट्टी के बाद उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इमरान ने दरोगा के मोबाइल से कल्याणपुर थाने में तैनात सिपाही पुष्पराज को फोन किया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सिपाही पुष्पराज ने बताया कि वह रिश्ते में सुषमा का भाई है। उन्होंने बताया कि सुषमा सीतापुर जिले के प्रेमनगर की रहने वाली थीं। उनके पिता का नाम छंगालाल है। पुलिस से सूचना पाकर सीतापुर से परिजन आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed