{"_id":"5c7830acbdec227370401bf5","slug":"inspector-and-soldier-attack-on-post-mortem-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम हाउस में इंस्पेक्टर व सिपाही पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम हाउस में इंस्पेक्टर व सिपाही पर हमला
Fri, 01 Mar 2019 12:34 AM IST
संतोष भदौरिया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Published by: संतोष भदौरिया
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मारपीट कर रहे अवधेश को काबू में करते सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगाघाट थानाक्षेत्र के सहजनी में गुरुवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दूधिये की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। मृतक युवक के बड़े भाई ने इंस्पेक्टर व एक सिपाही से मारपीट भी की। पुलिस ने हमलावर युवक को काबू में किया और कोतवाली ले लाई। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली के ख्वाजगीपुर निवासी रमेश उर्फ पिंटू शुक्ला (28) पुत्र बाबूराम दूध बेचने का काम करता था। गुरुवार सुबह वह कानपुर मंडी में दूध बेचकर घर लौट रहा था। गंगाघाट थानाक्षेत्र के सहजनी के निकट गंगा बैराज की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गंगाघाट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इस बीच एक युवक ने रमेश की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां रमेश के बड़े भाई अवधेश का आरोप था कि पुलिस ने बिना पहचान कराए ही शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था।
पोस्टमार्टम हाउस में कोतवाली पुलिस ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। तभी अवधेश व उसके साथियों ने इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा से हाथापाई की। इंस्पेक्टर को बचाने पहुंचे एक सिपाही से भी परिजनों ने अभद्रता की। मामला बढ़ने पर कोतवाली से भारी पुलिस बल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। पुलिस ने अवधेश को हिरासत में लिया और उसे कोतवाली ले आई। कोतवाली में परिजन हंगामा न कर सके इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अवधेश व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने कराया मेडिकल परीक्षण
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक रमेश के भाई अवधेश व उसके साथियों ने इंस्पेक्टर के चेहरे पर हमला बोला था। अवधेश द्वारा मारपीट करने पर सिपाहियों ने उन्हें बचाने की भी कोशिश की थी। बीचबचाव में एक सिपाही भी घायल हो गया था। घटना के बाद इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा व एक सिपाही ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।
बेटे को माफ करने की गुहार लगाते रहे परिजन
पोस्टमार्टम हाउस में विवाद के बाद मृतक रमेश के पिता बाबूराम व रमेश की बहन गीता सदर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने इंस्पेक्टर से बेटे अवधेश को माफ करने की गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने सीओ सिटी उमेशचंद्र त्यागी को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया।