फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   inspection

घटिया सामग्री पर स्टेडियम निर्माण रुकवाया

Wed, 06 Jan 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
inspection
हिलौली ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति। - फोटो : UNNAO
पुरवा। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने जयसिंह खेड़ा में निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम का निरीक्षण किया। निर्माण में प्रयोग की जा रही ईंट व अन्य सामग्री मानकविहीन मिली। उन्होंने तुरंत काम रुकवाया और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को जांच के आदेश दिए। हिलौली ब्लाक व पीएचसी के निरीक्षण में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने जयसिंघ खेड़ा का निरीक्षण करने के बाद ग्राम पंचायत बहरौरा बुजुर्ग पहुंचे। उन्होंने सामुदायिक शौचालय व निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश पंचायत सचिव अशोक भारती को दिए। ग्राम पंचायत में संचालित अस्थायी गोशाला का भी निरीक्षण किया। निवर्तमान ग्राम प्रधान हंसराज वर्मा ने शिकायत की पांच माह से मवेशियों के भरणपोषण की धनराशि खातों में नहीं आई है। इससे पशुओं को चारा देने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

सीडीओ ने पशु चिकित्साधिकारी को दो दिन में खातों में पैसा भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद जन चौपाल में समस्याएं सुनी। गांव के श्यामलाल ने खराब हैंडपंपों की शिकायत की। सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण, गोशाला से गायों को मुफ्त में अपने घर ले जाकर पालें। इससे उन्हें गोबर व दूध तो मिलेगा ही भरणपोषण के लिए प्रति गाय नौ सौ रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। ग्राम विकास अधिकारी पुत्तन लाल पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम पंचायत पलहरी के सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का निर्माण कार्य देखा। उन्होंने गौरी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष माया को शौचालय की चाभी देकर संचालन की जिम्मेदारी दी। पंचायत भवन के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर परियोजना निदेशक जनार्दन सिंह, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव, एडीओ पंचायत शिवओम मौजूद रहे। शाम को सीडीओ ने हिलौली ब्लाक कार्यालय व पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed