{"_id":"5f91825a8ebc3e9b9575dbab","slug":"inspection-unnao-news-knp589944886","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण करने आई टीम को बीआरसी में नहीं मिले सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण करने आई टीम को बीआरसी में नहीं मिले सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
असोहा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जांच करते राज्य परियोजना कार्यालय से आई टीम क सदस्य।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। राज्य परियोजना कार्यालय से आई टीम ने ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। संचालित योजनाओं से संबंधित अभिलेख देखे। टीम को बीआरसी पर सीसीटीवी लगा न मिलने के साथ कैंपस में संचालित उच्च प्राथमिक स्कूल में भी गंदगी व व्यवस्थाएं सही नहीं मिलीं। इस पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई। टीम अपने रिपोर्ट महानिदेशक शिक्षा को देगी।
जिले में संचालित कस्तूरबा स्कूलों के साथ बीआरसी केंद्रों पर व्यवस्थाओं की जानकारी और उसमें सुधार कर और क्या नया किया जा सके। इसके लिए महानिदेशक शिक्षा ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत थर्ड पार्टी जांच टीम निर्धारित की है। इसके लिए गिरी रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ को सहयोगी बनाया गया है। गुरुवार को परियोजना निदेशक डॉ. आरके जायसवाल के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम बीआरसी पहुंची। यहां योजनाओं से संबंधित सभी अभिलेखों को देखा। सीसीटीवी का बजट होने के बाद भी उसे न लगवाए जाने पर बीईओ से नाराजगी जताई।
बीआरसी कैंपस में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल देखा। जिसमें प्राथमिक स्कूल की व्यवस्था तो सही मिली। लेकिन उच्च प्राथमिक स्कूल में गंदगी मिलने के साथ पढ़ाई कराने का तरीका भी सही नहीं मिला। इस पर टीम के सदस्यों ने बीईओ सुषमा सेंगर से नाराजगी जताई। टीम के सदस्यों ने शिक्षकों को दिए गए प्रशिक्षण के साथ स्कूलों में हो रहे कायाकल्प की भी रिपोर्ट तैयार की। परियोजना निदेशक ने बताया कि रिपोर्ट शिक्षा महानिदेशक को दी जाएगी। इस दौरान रोहित कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।